shobhit University Gangoh
 

कड़ी सुरक्षा के बीच किया मताधिकार का प्रयोग

कड़ी सुरक्षा के बीच किया मताधिकार का प्रयोग
  • सहारनपुर में श्री गुरूसिंह सभा के चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करता मतदाता।

सहारनपुर [24CN]। सिख समाज की प्रमुख संस्था श्री गुरूसिंह सभा व उससे सम्बद्ध तीन शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारियों को चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सम्पन्न कराया गया। स्थानीय गांधी पार्क स्थित गुरूनानक गल्र्स इंटर कालेज में प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह मतदान शुरू कराया गया। मतदान में दोनों गुटों द्वारा मतदान केंद्र के बाहर अपने-अपने बस्ते लगाए हुए थे। मतदान को शांतिपूर्ण वह निष्पष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए एक ओर जहां मतदान केंद्र के अंदर व बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, वहीं मतदान केंद्र पर मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। कोरोना महामारी के चलते दो साल देरी से कराए जा रहे चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुछ पदों पर निर्विरोध प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया था। जबकि लगभग 30 पदों के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न कराए गए मतदान में कुल 812 में से 584 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद कर दिया जिसका खुलासा मतगणना के बाद ही हो सकेगा।

इस दौरान उपराला परिवार के डा. संजीव सिंह, स. बलबीर सिंह धीर, डा. स्वर्णजीत सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, गजेंद्र सिंह, गुरविंद्र सिंह, स. जसविंद्र सिंह बतरा, प्रीतम सिंह पप्पी, अमरजीत सिंह, स. अरविंदर सिंह चावला, रंजीव सिंह प्रेमी, स. प्रीतपाल सिंह जुनेजा, बलबीर सिंह सहित भारी संख्या में सिख समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Jamia Tibbia