यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, मैनपुरी में EVM मशीन हुई खराब

नई दिल्ली। तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों पर उत्तर प्रदेश में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। इन सीटों में 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। जिन 10 लोकसभा सीटों पर सोमवार को वोटिंग होगी उसमें संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीटें शामिल है।
तीसरे चरण का चुनाव और अधिक दिलचस्प है क्योंकि मुलायम परिवार के तीन सदस्यों की साख दांव पर लगी हुई है। इसके बाद यूपी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के सामने भी जनाधार बटोरने की चुनौती होगी।
अलीगढ़ में सुबह नौ बजे तक 14 प्रतिशत तक मतदान
अलीगढ़ जिले में सुबह सात बजे से नौ बजे तक 14 से 21 प्रतिशत तक मतदान हुआ है।
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पत्नी संग डाला वोट
उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपनी पत्नी वंदना देवी व पुत्र यशवंत सिंह ब्लाक प्रमुख मझगवां के साथ अपने पैतृक ग्राम गुलड़िया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

बदायूं के टिकरा बचेली में 2 घंटे मशीन खराब होने का कारण मतदान रुका
मारहरा के मौलाना ने किया मतदान

मारहरा के मौलाना आजाद स्कूल मतदान केंद्र पर वोट डालने जाते दरगाह खानकाहे बरकातिया के सज्जादानशीन सैयद सिब्तैन हैदर नूरी।
आगरा लोकसभा सीट पर दो घंटे में 10 से 16 प्रतिशत तक हुआ मतदान
आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में प्रारंभिक मतदान की गति अच्छी रही है। सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक कई बूथ में 10 से 16% तक मतदान हो चुका है, जबकि कुछ बूथों में 10% से मतदान नीचे रहा है। शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में मतदान को लेकर मतदाताओं का बेहतर रुझान सामने आया है। ग्रामीण क्षेत्र के बूथों में मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है।