उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव – 18 जिलों में वोटिंग जाने हर अपडेट Live

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव – 18  जिलों में वोटिंग जाने हर अपडेट Live
Panchayat Elections
  • 09:11 AM, Apr 15 2021रामपुर में सुबह 9 बजे तक 9.73 % मतदान हुआ
  • प्रयागराज के सैदाबाद ब्लॉक के पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए लगी लंबी लाइन। सोशल डिस्टेंसिंग नदारद।

  • 09:03 AM, Apr 15 2021

    गाजियाबाद के मुरादनगर में गलत चुनाव चिन्ह आने पर चुनाव रोक दिया गया है। मुरादनगर वार्ड 5 बीडीसी का चुनाव रुका। जलालपुर गांव में बीडीसी सदस्य का चुनाव चिन्ह सही ना आने पर क्षेत्र के लोगों के हंगामे के बाद चुनाव रोका गया। प्रत्याशी लक्ष्मी को आटा चक्की चुनाव आवंटित किया गया था जबकि बैलेट पेपर पर अंगूठी आया है। मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही बैलेट पेपर की गलती का पता लगा तो प्रत्याशी और ग्रामीणों ने चुनाव रुकवाया गया। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए।

  • 08:53 AM, Apr 15 2021

    सहारनपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा। बड़गांव क्षेत्र के जड़ौदा पांडा गांव में सुबह 4 बजे दो पक्षों में वोट मांगने को लेकर झगड़ा। दोनों पक्षों की कहासुनी ने विकराल रूप धारण कर लिया और लाठी डंडों से मारपीट शुरू हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं और एक गाड़ी को आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। पुलिस बल तैनात।

  • 08:40 AM, Apr 15 2021

    पहले चरण के लिए 629 इंस्पेक्टर, 7946 एसआई, 15672 हेड कॉन्स्टेबल, 61857 कॉन्स्टेबल, 66444 होमगार्ड, 2710 पीआरडी जवान, 6729 रिक्रूट आरक्षी, 51 कंपनी दो प्लाटून पीएसी और 10 कंपनी सीपीएमएफ लगाई गई है।

  • 08:29 AM, Apr 15 2021

    18 जिलों में 19,774 मतदान केंद्रों में 51,036 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

  • 08:24 AM, Apr 15 2021

    रामपुर में इनायत अली ग्राम पंचायत बेंजना प्रधान पद उम्मीदवार ने मतदान रुकवा दिया। इनायत अली का कहना था वो खुद पोलिंग एजेंट बनेगा। इसके लिए करीब 15 मिनट का विवाद हुआ। मतदान केंद्र 72 हजरतपुर में 15 मिनट तक मतदान रुका रहा।

  • 08:15 AM, Apr 15 2021

    गोरखपुर में चुनाव ड्यूटी के दौरान दो कर्मचारियों की मौत। पिपरौली ब्लॉक में ड्यूटी कराने गई शिक्षिका और होमगार्ड की हुई मौत।

  • 08:06 AM, Apr 15 2021

    रामपुर जिले के अजीतपुर प्राथमिक विद्यालय में मतदान के लिए लगी लाइन।

  • 08:01 AM, Apr 15 2021

    पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य (Zila Panchayat Sadasya) के 779, क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) के 19,313 ग्राम प्रधान (Gram Pradhan Chunav 2021) के 14,789 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1.86 लाख पदों के लिए मतदाता मतदान करेंगे।

  • 08:00 AM, Apr 15 2021

    पहले चरण के मतदान के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों का मुकाबला हिंसा के साथ ही कोरोना संक्रमण से भी होगा।

  • 08:00 AM, Apr 15 2021

    राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने संबंधित 18 जिलों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। हर बूथ पर सेनेटाइजर, मॉस्क आदि की पर्याप्त व्यवस्था हो।

  • 07:59 AM, Apr 15 2021

    आज पहले चरण में अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस में मतदान हो रहा है।

  • 07:58 AM, Apr 15 2021

    उत्तर प्रदेश में आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का आगाज हो गया है। कोरोना वायरस के साए में 18 जिलों में पहले चरण के लिए मतदान कराया जा रहा है।