मतदाताओं को किया मतदान के प्रति जागरूक

मतदाताओं को किया मतदान के प्रति जागरूक
  • सहारनपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाते जागरूक सहायता संस्था के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। जागरूक सहायता संस्था द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत तीसरे दिन भी हकीकत नगर क्षेत्र के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया ताकि सहारनपुर का मत प्रतिशत सर्वाधिक रह सके। गौरतलब है कि जागरूक सहायता संस्था के तत्वावधान में विगत तीन दिनों से उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। अभियान के दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। एक-एक वोट से होती है जीत-हार, वोट न हो कोई बेकार। अबकी बार शत-प्रतिशत मतदान, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान संस्था के संस्थापक गौरव सुखीजा, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चावला, महिला विंग अध्यक्ष पूनम बाली, उपाध्यक्ष मनीषा शर्मा, एस. पी. कौर, आंचल अरोड़ा, महासचिव दीपक अरोड़ा, मोंटू कालड़ा, नरेश हांडा, राजेश गुप्ता, मोनू माथुर आदि मौजूद रहे।