स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर ली कोरोना टीकाकरण की जानकारी

स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर ली कोरोना टीकाकरण की जानकारी
  • सहारनपुर में महिलाओं से जानकारी लेती रासेयो की स्वयंसेवक।

सहारनपुर [24CN]। महाराज सिंह कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के विशेष शिविर में स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर कोरोना टीकाकरण के लिए जनगणना कर लोगों को जागरूक किया।

महाराज सिंह कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय व तृतीय इकाई के शिविर के तीसरे दिन कार्यक्रम अधिकारी डा. सोनी मित्तल, डा. अमित बालियान व डा. संजीव कुमार ने दीप प्रज्जवलित करके किया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार ने सभी स्वयंसेवियों को गांव में घर-घर जाकर सर्वे के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. सोनी मित्तल ने स्वयंसेवियों को गांव में शिक्षा व रोजगार की स्थिति पर सर्वेक्षण करने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम अधिकारी अमित बालियान ने ग्रामीणों की समस्याओं के साथ-साथ उनके समाधान के लिए भी प्रेरित किया। शिविर का संचालन आयुषी व अंशुल कांत ने किया। इस दौरान आशु वालिया, कनिका देवी, हेमलता, महिमा देवी, महक चावला, मुस्कान चोपड़ा, नेहा देवी, प्राची, प्रिया, प्रीति नौटियाल, हर्षित शर्मा, सोबिया गौर, पूजा, साजिया, आरिफा, कन्हैया शर्मा, अक्षय, सना वसीम, गीतिका राणा, शिवानी, आफरीन खान, समरा खान, विशाखा, सारा नाज, शोभिया, निकिता राणा आदि मौजूद रही।