shobhit University Gangoh
 

स्वयंसेवियों ने किया ग्रामीणों का सर्वे

स्वयंसेवियों ने किया ग्रामीणों का सर्वे
  • सहारनपुर के बालपुर में ग्रामीणों का सर्वे करते स्वयंसेवी।

सहारनपुर [24CN] । जेवी जैन इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर में स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों के जीवन स्तर का सर्वेक्षण किया। गांव बालपुर में आयोजित शिविर में कार्यक्रम अधिकारी प्रदर्शन जैन ने सभी स्वयंसेवियों को सर्वे की आवश्यकता व महत्ता बताते हुए कहा कि सर्वे सरकारी एवं निजी दोनों क्षेत्र में किसी भी नई योजना अथवा उत्पाद की सफलता व विफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि किसी योजना या वस्तु की कितनी आवश्यकता है, यह भी सर्वे से पता चलता है। एक अच्छे सर्वे के गुण होने चाहिए।

इसके बारे में भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। तत्पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा गांव में घर-घर जाकर वोटर, आधार, राशन कार्ड, पेयजल, ईंधन, शौचालय आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अब्दुल रहमान, विनायक शर्मा, अमित कुमार, वसीम अब्बासी, दीपक, रोबिन, अमित सैनी, अबुजर, मुजफ्फर आदि मोज्ूद रहे।

Jamia Tibbia