सात दिवसीय रासेयो शिविर में स्वयंसेवकों ने जानी योग की महत्ता

सात दिवसीय रासेयो शिविर में स्वयंसेवकों ने जानी योग की महत्ता
  • सहारनपुर में रासेयो शिविर में योग करते स्वयंसेवक।

सहारनपुर। जेवी जैन इण्टर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में आज स्वयंसेवकों ने योग, सेवा, नैतिकता और संस्कारों का पाठ पढ़ा। चिलकाना रोड स्थित गाँव बालपुर के प्राथमिक विद्यालय में चल रहे शिविरि में  प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ कुलभूषण वर्मा ने आज प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों को योग के विषय मे महत्त्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है। उन्होंने बताया कि योग आसन, शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। कार्यक्रम अधिकारी प्रदर्शन जैन ने कहा कि योग के सम्बन्ध में कुछ लोगों में यह बड़ी गलत धारणा है कि योग किसी धर्म जाति सम्प्रदाय विशेष का है। वास्तव में यह किसी धर्म विशेष का नही है बल्कि यह तो हमारे भारत की खोज है, हमारे पूर्वजों, आचार्यों के चिंतन मनन का परिणाम है।  इस दौरान शिविर में मौजूद स्वयंसेवक मौजूद रहे।


Leave a Reply