स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर किया सर्वे

स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर किया सर्वे
  • सहारनपुर में गांव बालपुर में सर्वे करते रासेयो के स्वयंसेवी।

सहारनपुर [24CN]। जेवी जैन इण्टर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने चलाए गए सर्वे अभियान में घर-घर जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली तथा उन्हें जागरूक किया। चिलकाना रोड स्थित गाँव बालपुर के प्राथमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने आ ग्रामीणों के बीच जाकर सर्वे किया।

कार्यक्रम अधिकारी प्रदर्शन जैन ने सर्वे से पूर्व सभी स्वयंसेवको को सर्वे की आवश्यकता एवं महत्त्व बताते हुए कहा कि सर्वे सरकारी और निजी दोनों क्षेत्र में किसी भी नई योजना अथवा प्रोडक्ट की सफलता का आधार है। किसी योजना या वस्तु की कितनी आवश्यकता है यह भी सर्वे से ही पता चलता है। साथ ही कोई भी योजना कितनी कारगर हो रही है …. यह भी सर्वे से ही पता चलता है। एक अच्छे सर्वेयर में क्या गुण होने चाहिए जैसे उसमे अपनी बात दूसरे को समझाने में सक्षम होना चाहिए। स्वयंसेवको ने भी सर्वेक्षण की बारीकियां समझीं और अलग अलग टोलियों के रूप में घर घर जाकर लोगों से निश्चित प्रारूप पर सर्वे किया।

स्वयंसेवक अभी घर घर जाकर आंकड़े एकत्र कर रहे हैं। कार्यक्रम में कैलाश वर्मा, जैद, अनस, अनिमेष जैन, अब्दुल शमी, बाबू कुमार, गोपी, अक्षय, सत्यम शुक्ला, कुलदीप, जुनेद अंसारी, सावन्त सैनी, शाहनूर, अभिषेक कुमार, चिराग, हेमन्त, आदित्य सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।