स्वयंसेवकों ने परम्परागत ढंग व हर्षोल्लास से मनाया संघ स्थापना दिवस

- सहारनपुर में पंथ संचलन निकालते विवेकानंद नगर के आरएसएस कार्यकर्ता।
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विवेकानंद नगर के कार्यकर्ताओं ने विजयदशमी पर्व एवं संघ स्थापना दिवस परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संघ की क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य कृष्णचन्द्र ने भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हिंदू समाज को शक्तिशाली एवं संगठित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया।
सर्वप्रथम शस्त्र पूजन हुआ वक्ता कृष्णचन्द्र ने कहा कि संघ का स्वयंसेवक अनुशासित होता है। उसका जीवन समरसता का प्रतीक है। वह राष्ट्रभक्त नागरिक है। देश में जहां भी कोई आपदा आती है तो स्वयंसेवक सबसे पहले वहां पहुंचकर सेवा कार्य में जुट जाते हैं। उन्होंने कहा कि संघ समाज में राष्ट्रीय चेतना जगाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिखरे हुए हिंदू समाज को संगठित करने के लिए 1925 में डॉ हेडगेवार ने नागपुर में संघ की स्थापना की थी। आज देश को शक्ति की आवश्यकता है। इसलिए हम भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर हिंदू समाज को संगठित कर बलशाली बनाने का करें। उद्बोधन के बाद पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला।
संचलन शिव मंदिर पंत विहार से प्रारंभ होकर हसनपुर, दिल्ली रोड, मनोहरपुर, चौधरी विहार, आदर्श विहार होता हुआ पुन: शिव मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुआ। पथ संचलन का स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन में जगदानंद शर्मा, नित्यानंद जोशी, उमेश राठी, अमित कुमार, मनभावन सिंह, दीप जोशी, मेयर संजीव वालिया, महानगर प्रचारक चक्षु, सुशील धीमान, कुमार सानू, अरविंद सिंह, गौरव आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी ने की।