वालीबॉल खिलाडिय़ों ने दिखाया अपना दमखम

वालीबॉल खिलाडिय़ों ने दिखाया अपना दमखम
  • सहारनपुर में वालीबॉल प्रतियोगिता में पसीना बहाते खिलाड़ी।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों द्वारा अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। स्थानीय अम्बेडकर स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता शुभारम्भ जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता में एक दर्जन टीमों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के संयोजक गौरव चैहान ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य सहारनपुर के खिलाडिय़ों की प्रतिभा को निखारना है ताकि वह अपनी खेल के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर सकें। वालीबॉल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव संदीप पुंडीर ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह सही तरीके से निवर्हन करते अच्छे खिलाडिय़ों का चयन करेंगे।


विडियों समाचार