विवेक तायल व राजेश सिंघल को किया गया सम्मानित

- भाजपा जिला संयोजक सोशल मिडिया गतिविधि विभाग विवेक तायल को पटका पहनाकर सम्मानित करते चौधरी राजपाल सिंह
देवबंद [24CN] : भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया गतिविधि विभाग के नवनियुक्त जिला संयोजक विवेक तायल व मीडिया विभाग सहसंयोजक राजेश सिंघल का कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह ने अपने निवास पर पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि आने वाला समय चुनावी समय है, इन चुनावों में सोशल मीडिया का एक महत्वपूर्ण स्थान होगा। हमें विपक्ष के नकारात्मक व भ्रामक प्रचार को तथ्यों के साथ बेनकाब करते हुए भाजपा सरकार द्वारा किये गए जनहित कार्यो को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को बताना है। उन्होने कहा कि सहारनपुर क्षेत्र में विधानसभा की सभी सीटें भाजपा की होगी। विवेक तायल ने कहा कि आने वाला समय सोशल मीडिया का है। चुनाव में पार्टी के लिए सबसे महत्वपुर्ण सोशल मीडिया प्रबंधन रहेगा। सोशल मीडिया पर विपक्ष के नकारात्मक प्रचार को हम समाप्त कर भाजपा द्वारा किये गये जनहित कार्यो का व्यापक प्रचार प्रसार करगें। इस अवसर पर स्वागत करने वालो मे संदीप शर्मा, जिला मंत्री विपिन भारतीय, नगर उपाध्यक्ष चैधरी रविन्द्र सिंह उपस्थित रहे