विवेक अग्रवाल बने जेवी जैन डिग्री कालेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष

विवेक अग्रवाल बने जेवी जैन डिग्री कालेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष
  • सहारनपुर में जेवी जैन कालेज शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

सहारनपुर। जेवी जैन डिग्री कालेज शिक्षक संघ के चुनाव में डा. विवेक अग्रवाल को अध्यक्ष व प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार को महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया। शिक्षकों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

जेवी जैन डिग्री कालेज के सभागार में मुख्य ुचुनाव अधिकारी प्रो. राजकुमार व पर्यवेक्षक डा. गुरूदेव की देखरेख में सम्पन्न हुए चुनाव में जेवी जैन कालेज के सभी शिक्षकों ने भाग लिया। मतगणना के बाद घोषित किए गए चुनाव परिणाम में डा. विवेक अग्रवाल ने प्रोफेसर ममता सिंघल का छह वोट से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। जबकि महासचिव पद पर प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार विजयी रहे जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रो. संदीप गुप्ता को 8 वोट से पराजित किया।

उपाध्यक्ष पद पर प्रो. अशोक शर्मा व संयुक्त सचिव पद पर प्रो. सीमा चौधरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। शिक्षकों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित महासचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि वह सभी शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लेंगे तथा शिक्षकों के सामने जो समस्याएं आ रही हैं उनका समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।