shobhit University Gangoh
 

दिल्ली-NCR में घने कोहरे से विजिबिलिटी गिरी, ‘खराब’ कैटेगरी में हवा की गुणवत्ता; आनंद विहार में AQI 334 दर्ज

दिल्ली-NCR में घने कोहरे से विजिबिलिटी गिरी, ‘खराब’ कैटेगरी में हवा की गुणवत्ता; आनंद विहार में AQI 334 दर्ज

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी सहित एनसीआर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह घने कोहरे की चादर छाई हुई है। इससे कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से शून्य तक गिर गई है, जिससे सड़क से लेकर हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही दिल्ली के कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता अभी भी ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में है।

हवा की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली के प्रदूषण में कुछ कमी आई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, आज सुबह सात बजे राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 256 दर्ज किया गया, जो हवा की खराब श्रेणी में आता है।

वहीं, आनंद विहार इलाके में एक्यूआई ‘बेहद खराब’ कैटेगरी में 334 रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले, सोमवार को शाम चार बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 210 दर्ज किया गया था। अगले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता ‘खराब’ कैटेगरी में ही रहने का अनुमान है।

किस इलाके में कितना है एक्यूआई?

इलाका AQI
आनंद विहार 334
बवाना 239
बुराड़ी 234
चांदनी चौक 324
द्वारका 293
आईटीओ 248
जहांगीरपुरी 333
मुंडका 297
नजफगढ़ 181
नरेला 168
रोहिणी 281
विवेक विहार 324
नोएडा 238
ग्रेटर नोएडा 238
गाजियाबाद 279
गुरुग्राम 191
Jamia Tibbia