यूपीपीसीसी में 37वीं रैंक हासिल कर समीक्षा अधिकारी बने विशेष प्रजापति, पूरे प्रदेश में रोशन किया प्रजापति समाज का नाम
- सहारनपुर में विशेष प्रजापति के यूपीपीसीसी में चयन होने पर खुशी मनाते परिजन।
सहारनपुर। प्रजापति समाज के लिए गौरव का क्षण लेकर आए हैं। ग्राम भायला निवासी होनहार युवा विशेष प्रजापति। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीसी) 2025 परीक्षा में 37वीं रैंक हासिल कर विशेष प्रजापति समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं।
उनकी इस बड़ी उपलब्धि से न सिर्फ भायला गांव बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में प्रजापति समाज का नाम रोशन हुआ है। विशेष प्रजापति ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और अपने माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने दिन-रात एक कर पढ़ाई की और पहले ही प्रयास में यूपीएसई जैसी कठिन परीक्षा में टॉप 50 में जगह बनाई। गांव से निकलकर प्रशासनिक सेवा तक पहुंचने वाले विशेष अब समाज के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। विशेष प्रजापति की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद रविवार को सहारनपुर स्थित ऋषिपाल प्रजापति के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रजापति समाज के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। समाज के वरिष्ठजनों ने विशेष प्रजापति को फूल-मालाएं पहनाईं, शॉल ओढ़ाकर और पटका डालकर सम्मानित किया। ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत हुआ और पूरे माहौल में खुशी की लहर दौड़ गई।
