विशाल जनता पार्टी ने भरी चुनावी हुंकार

विशाल जनता पार्टी ने भरी चुनावी हुंकार
  • पार्टी अध्यक्ष का माल्यापर्ण कर स्वागत करते कश्यप समाज के लोग  

देवबंद [24CN] : जीटी रोड स्थित एक फार्म हाउस में कश्यप समाज की उभरती हुई पार्टी विशाल जनता पार्टी की बैठक आयोजन किया करते हुऐ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान विशाल जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरबल कश्यप ने कहा कि समाज की 17 जातियों को आरक्षण दिलाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है और आरक्षण मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि 17 जातियों की सत्ता में भागेदारी शून्य है, इसलिए सत्ता में समाज की भागेदारी को बढ़ानेे के लिए आंदोलन किया जाएगा। और आने वाला विधानसभा चुनाव अपने बल पर लड़ा जाएगा जिससे कश्यप समाज की भागीदारी लोकतंत्र में हो सके। इस मौके पर पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरबल कश्यप का फूल मालाए पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अर्जुन कश्यप, अनंत पाल कश्यप, अहसान सलमानी, मुकेश, मांगेराम कश्यप, दीपक कश्यप, सोनवीर कश्यप आदि रहे।