उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक का आयोजन

- मुकुंद मिश्रा कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
देवबंद [24CN] : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी की शनिवार को हुई वर्चुअल बैठक में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्याम बिहारी मिश्रा के पुत्र एवं प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा को कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री दीपकराज सिंघल ने बताया कि नवनियुक्त कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने संगठन के कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत व समर्पण के साथ व्यापार मंडल को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया है। बताया कि वर्चुअल बैठक में प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ, राजेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष शीतल टंडन समेत प्रदेश के ६५ जिलों के प्रतिनिधि शामिल थे।