shobhit University Gangoh
 

श्रावण एकादशी पर कान्हा गौशाला मे ग्रामीणो ने गायो की सेवा की

श्रावण एकादशी पर कान्हा गौशाला मे ग्रामीणो ने गायो की सेवा की
फोटो एकादशी पर गायो के लिये फीड तैयार करते ग्रामीण

नकुड 5 अगस्त इंद्रेश। श्रावन माह की पुत्रदा एकादशी पर कान्हा गौशाला में गायो की सेवा की गयी।

गौसेवक अनिल सैनी ने बताया कि एकादशी के मोके पर नारायणपुर कान्हा गौशाला मे गायो को हरा चारा खिलाया गया। साथ ही उनकी सेवा की गयी। ग्रामीणो ने गायो को चैकर , केला, व हरा चारा खिलाकर गौसेवा की। ग्रामीणो ने कहा कि आसपास के अन्य गांवो के लोग भी गौशाला मे आकर गौसेवा मे भागेदारी कर सकते है।

नगरपालिका नकुड ़द्वारा संचालित इस गौशाला मे सैंकडो की संख्या मे गाय है। जिनके लिये चारा व अन्य आवश्यकताओ के लिये ग्रामीण अपना योगदान करते है। अनिल सैनी ने कहा कि गाय एक पशु नंही बल्कि सनातन धर्म की आत्मा है।

Jamia Tibbia