रैली निकालकर ग्रामीणों को किया लैंगिंग समानता के प्रति जागरूक

रैली निकालकर ग्रामीणों को किया लैंगिंग समानता के प्रति जागरूक
  • सहारनपुर में लैंगिंग समानता रैली निकालकार ग्रामीणों को किया जागरूक।

मुजफ्फराबाद। मुजफ्फराबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में लैंगिंग समानता को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात समूह की महिलाओं द्वारा रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

मुजफ्फराबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह सखी की महिला कार्यकर्ताओं ने बैठक में बताया कि लड़का-लड़की एक समान हैं। लड़की के साथ किसी तरह का भेदभाव न किया जाए जिसे लेकर पूरे गांव में समूह की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा एक रैली निकाली गई। रैली में समूह की कार्यकर्ताओं ने लड़का-लड़की एकसमान के नारे लगाकर सभी ग्रामीणों को जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि बेटी किसी से कम नहीं है। बेटी को शिक्षा का पूरा अधिकार है। बेटी का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। इस दौरान समूह की महिलाओं के अलावा ब्लाक मिशन प्रबंधक अनुज कुमार, विपिन कुमार सहित ग्रामीण महिलाएं शामिल रही।