shobhit University Gangoh
 

ग्रामीणों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

ग्रामीणों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
  • सहारनपुर में नैनखेड़ा में स्वच्छता के प्रति जागरूक करते रासेयो के स्वयं सेवक।

सहारनपुर [24CN]। मुख्यमंत्री पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बृजेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को इसके महत्व को समझते हुए समाज को स्वच्छता अभियान की ओर आकृष्ट करने के लिए यथासंभव प्रयास करने चाहिए।

बृजेश शर्मा रामपुर मनिहारान विकास खंड के गांव नैनखेड़ा व दीपाखेड़ी में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए विशेष शिविर को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रासेयो के महत्व को सभी को बताने की जरूरत है। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने गांव नैनखेड़ा व दीपाखेड़ी के विद्यालय व साईं मंदिर में साफ-सफाई की तथा ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार, सह प्रभारी नरेंद्र कुमार व शिक्षक देवेंद्र कुमार सहित रासेयो के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Jamia Tibbia