ग्रामीणों ने किया गलती को स्वीकार, विधायक मुकेश चौधरी के जोरदार स्वागत का लिया संकल्प
- सहारनपुर के नकुड़ में ग्राम पाजबांगर के ग्रामीण विधायक मुकेश चौधरी के समर्थन में पोस्टर चस्पा करते हुए।
सहारनपुर। नकुड़ विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पाजबांगर के ग्रामीणों ने किसी गलत सूचना की वजह से गांव के मुख्य द्वार पर विधायक मुकेश चौधरी की नो एंट्री के पोस्टर चस्पा किए गए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम पंचायत फिरोजाबाद के ग्राम प्रधान पर ग्रामवासियों द्वारा कई तरह के आरोप लगाकर जांच कराई गई थी जिसके जिलास्तरीय अधिकारियों की जांच रिपोर्ट में ग्राम प्रधान दोषी पाए गए और ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया गया था। निलंबन होने पर जो समिति बनाई गई थी उसका ग्रामीणों ने किन्हीं लोगों को भ्रमित किया गया कि विपक्ष की ही कमेटी के सभी सदस्य बना दिए गए हैं।
हालांकि जांच में इसके विपरीत पाया गया। जब ग्रामवासियों को सही जानकारी मिली तो उन्हें बहुत पश्चाताप हुआ और अपनी गलती को स्वीकार किया। उन्होंने गांव के मुख्य द्वार पर पूर्व में चस्पा किए गए पोस्टरों को उतारकर नया पोस्टर चस्पा किया तथा विधायक मुकेश चौधरी का गांव में पुन: जोरदार स्वागत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संदीप सैनी, अनिल काम्बोज, सचिन काम्बोज, दीक्षांत काम्बोज, संजय कुमार, ज्ञानेंद्र, ब्रिजेश काम्बोज, रोहित काम्बोज, सुरेश पाल काम्बोज, हिमांशु काम्बोज, अंकित काम्बोज, सुभाष काम्बोज, नरेश सैनी, रामपाल सैनी, राकेश सैनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
