ग्राम प्रधान ने गरीब व असहाय लोगों को बांटे कम्बल

- सहारनपुर में नवाजपुर में गरीबों को कम्बल वितरित करते ग्राम प्रधान।
गंगोह। विकास खंड के गांव नवाजपुर में सपा नेता व ग्राम प्रधान मुस्तफा चौधरी द्वारा भीषण ठंड व शीतलहर के चलते गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए गए ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके। गंगोह विकास खंड के गांव नवाजपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौ. रूद्रसैन के निदेशानुसार आज ग्राम प्रधान व वरिष्ठ नेता मुस्तफा चौधरी ने अपने आवास पर ग्राम पंचायत के गरीब, असहाय व निराश्रित लोगों को ठंड से बचाने के लिए कम्बलों का वितरण किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रधान मुस्तफा चौधरी ने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। इसलिए सामथ्र्यवान लोगों को गरीब व असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करने से एक ओर जहां मन को संतुष्टि मिलती है, वहीं ईश्वर की रहमत भी बरसती है। उन्होंने कहा कि सपा प्रदेश सचिव चौ. रूद्रसैन के नेतृत्व में लगातार गरीब व असहाय लोगों की सेवा का कार्य कोरोना महामारी से शुरू किया गया था। आज इसी कड़ी के तहत कम्बल वितरित किए गए हैं। भविष्य में भी सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान नाजिम, साजिद, डा. इदरीश, प्रदीप, जाकिर, समयदीन आदि मौजूद रहे।