शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा गांव दुधला, मोहड़ा, खानपुर एवं जंधेड़ा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा गांव दुधला, मोहड़ा, खानपुर एवं जंधेड़ा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

गंगोह [24CN] : दिनांक 29 व 30 जुलाई 2025 को शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा गांव मोहड़ा, दुधला, खानपुर तथा जंधेड़ा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं निःशुल्क ओपीडी का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। रोगियों का निःशुल्क परामर्श, परीक्षण, औषधि वितरण और प्रकृति परीक्षण के माध्यम से उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का निदान किया गया। इस पहल से ग्रामीण जनता को अत्यधिक लाभ मिला और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।

शिविर में डॉ. ललित मोहन शर्मा, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. आनंद प्रताप सिंह, डॉ. आकाश आर्य, डॉ. शाहिद जमाल, डॉ. अभिनव तोमर ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में परमिंद्र कुमार, सतीश कुमार (स्टोर इंचार्ज), स्टाफ नर्स तनु, मधु, मोनिका, काजल, नावेद, मुबारिक आदि ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

इस कैंप के आयोजन पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, केयर टेकर सूफी जहिर अख्तर, जमशेद प्रधान जी ने चिकित्सा शिविर के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी और आयोजन की सराहना की। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) विकास कुमार शर्मा एवं हॉस्पिटल इंचार्ज डॉ कुलतार सिंह ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।