चांद पर यहां उतरेगा विक्रम लैंडर, इसरो ने शेयर की लैंडिंग साइट की तस्वीरें

चांद पर यहां उतरेगा विक्रम लैंडर, इसरो ने शेयर की लैंडिंग साइट की तस्वीरें

New Delhi: भारत का चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरने से सिर्फ दो दिन दूर है. चांद पर उतरने के लिए विक्रम लैंडर ने लैंडिंग साइड का चयन कर लिया है. जिसकी तस्वीरें भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने शेयर की हैं. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर निर्धारित की गई लैंडिंग स्थल की तस्वीरें शेयर करते हुए इसरो ने लिखा, “यहां लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (एलएचडीएसी) द्वारा ली गई चांद के दूर के क्षेत्र की तस्वीरें हैं.” इसरो ने एक्स पर लिखा, यह कैमरा एक सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र का पता लगाने में मदद करता है- बिना बोल्डर या गहरी खाइयों के.

इसरो ने बदला लैंडिंग का समय

बता दें कि रविवार को रूस का चंद्र मिशन लूना-25 चांद की सतह पर लैंड करने से पहले ही क्रैश हो गया. लूना-25 को आज या कल (सोमवार-मंगलवार) को चांद की सतह पर लैंड करना था, लेकिन इससे पहले ही वह क्रैश हो गया. जैसे ही लूना-25 के क्रैश होने की खबर आई. इसरो ने अपने चंद्रयान की लैंडिंग को बदल दिया.