विजय टाकिज व्यापार मंडल की कार्यकारिणी घोषित

- सहारनपुर में विजय टाकिज व्यापार मंडल कार्यकारिणी की बैठक का दृश्य।
सहारनपुर [24CN] । विजय टाकिज व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशु निरंकारी ने कार्यकारिणी का गठन् करते हुए अंशुल गुप्ता को महामंत्री व राजेश सखूजा को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। विजय टाकिज व्यापार मंडल के कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अध्यक्ष आशु निरंकारी ने हरीश खुरानाव इकराम अहमद को संरक्षक, जुगल किशोर व विजय अरोड़ा को चेयरमैन, संजय शर्मा व विपिन अरोड़ा को सलाहकार, अंशुल गुप्ता को महामंत्री, राजेश सखूजा को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र चोपड़ा को प्रभारी, प्रवीण आहूजा निट्टू व धीरज नरूला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आदित्य महेंद्रा, विपुल, धीरज भंडारी, अमित राजपूत, दीपक सचदेवा को उपाध्यक्ष व अतिन खुराना को मीडिया प्रभारी बनाने की घोषणा की। अध्यक्ष आशु निरंकारी ने कहा कि संगठन हर व्यापारी की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने व्यापारी समाज ही हमारे संगठन की शक्ति है। बैठक में विजय टाकिज व्यापार मंडल से जुड़े सभी व्यापारी मौजूद रहे।