शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में विज्ञान सर्वत्र पूज्यते कार्यक्रम का आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में दिनाँक 23-02-2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक सप्ताह चलने वाले राष्ट्रीय विज्ञानं दिवस के उपलक्ष में “विज्ञान सर्वत्र पूज्यते ” उत्सव का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष 28 फरवरी को महान भारतीय भौतिक वैज्ञानिक “सर सी.वी. रमन” की याद में मनाया जाता है। जिन्होंने ‘इफेक्ट’ की खोज की थी, जिसे ‘रमन इफेक्ट’ के नाम से जाना जाता है। महान वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन को 1930 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी इस याद में प्रतिवर्ष लोगों में विज्ञान के प्रति रुची बढ़ाने और समाज में इसके लिए जागरूकता लाने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार इसके उपलक्ष में देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कराती हैं। इसी कड़ी में विज्ञान सर्वत्र पूज्यते, एक सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी मेगा विज्ञान उत्सव का आयोजन पुरे विधि विधान से स्कूल ऑफ़ बेसिक अप्प्लाएड साइंस और स्कूल ऑफ़ साइंस टेक्नोलॉजी द्वारा शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए, अन्ना मणि, भारतीय भौतिक और मौसम वैज्ञानिक, जिन्होंने मौसम विज्ञान उपकरणों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिए की लघु वृत्तचित्र फिल्म का प्रसारण विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में किया गया।
संस्था के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने अपने उद्धबोधन में छात्र एवं छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विज्ञान के महत्व का संदेश फैलाना है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से हम पर्यावरण, स्वास्थ्य देखभाल, समान आर्थिक विकास के लिए ऊर्जा, खाद्य और जल सुरक्षा और संचार की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान कर सकते हैं।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य; डॉ. नवीन कुमार, डॉ. विश्वास चंद, डॉ. विपिन त्यागी, हामिद अली, तनवीर, अब्दुल्ला, सुमित शर्मा, विकास, अहमद और विकल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।