शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत सतर्कता रैली का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत सतर्कता रैली का आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 1-11-2023 दिन बुधवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत स्कूल ऑफ लॉ एंड कांस्टीट्यूशनल स्टडीज विभाग द्वारा एक सतर्कता रैली का आयोजन किया गया। सतर्कता जागरुकता सप्ताह 30 अक्टूबर 2023 से लेकर 05 नवम्बर 2023 तक मनाया जायेगा। विधि विभाग के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने सतर्कता रैली में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग लिया। वर्ष 2023 में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम ‘भ्रष्टाचार को ना कहें; राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहें है।

सतर्कता जागरुकता सप्ताह में आयोजित रैली का शुभारंभ शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने किया तथा रैली में उपस्थित सभी शिक्षकगण व छात्र-छात्राओं को अनेक शुभकामनाये दी। कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने इस रैली के आयोजन पर कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा और नैतिकता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। सार्वजनिक भागीदारी को बढ़ावा देने और सतर्कता मामलों पर जानकारी का प्रसार करने के लिए यह सब कार्य किर्यान्वित किये जा रहे है।

सतर्कता जागरुकता रैली शोभित विश्वविद्यालय गंगोह से होकर बाजार से होती हुई हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, गंगोह के चौराहे पर पहुंची। जहां स्कूल ऑफ़ लॉ एंड कंस्टीटूशनल स्टडीज़ विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उस्मान खान ने सभी छात्र एवं छात्राओं को सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह 2023 का महत्व व उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा सभी छात्रों से इसका अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया।

इस रैली के आयोजन में डॉ. सोमप्रभ दुबे, गौरव त्यागी, रविकांत दीक्षित, आदित्य तोमर, रजत बाजड, शक्ति सिंह, आदेश कुमार व अन्य लोग शामिल रहे।


विडियों समाचार