• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

नियुक्ति विभाग में धांधली पर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर, दो अनुभाग अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस जांच

  • September 11, 2021
नियुक्ति विभाग में धांधली पर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर, दो अनुभाग अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस जांच
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नियुक्ति व कार्मिक विभाग के दो अनुभाग अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस निर्देश पर इन दोनों के खिलाफ विजिलेंस जांच का आदेश दिया गया है।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले सामने आने पर किसी भी प्रकार की ढील देने के पक्ष में नहीं हैं। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति विभाग में अनियमितता मिलने पर दो अनुभाग अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नियुक्ति व कार्मिक विभाग के दो अनुभाग अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस निर्देश पर इन दोनों के खिलाफ विजिलेंस जांच का आदेश दिया गया है। इसके बाद भी दोनों अभी अपने पद पर जमे हैं।

योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार पर वार करने से चूक नहीं है। मुख्यमंत्री के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रदेश सरकार के नियुक्ति विभाग के दो अफसरों के खिलाफ विजिलेंस जांच की जाएगी। प्रदेश सरकार को भेजी गई शिकायत में नियुक्ति विभाग के अनुभाग अधिकारी पर लम्बे समय से भ्रष्टाचार में संलिप्तता के साथ ही साथ ट्रांसफर-पोस्टिगं में वसूली कर अवैध संपत्ति बनाने का आरोप है।

इनमें से एक के पास लम्बे समय से आइएएस अधिकारियों की शिकायतों की जांच के साथ ही पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर व जांच की जिम्मेदारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के इनके खिलाफ विजलेंस जांच के आदेश देने के बाद भी अभी तक दोनों अफसरों को नियुक्ति विभाग ने हटाया नहीं है।

इन दोनों के खिलाफ दो दर्जन से अधिक पीसीएस अफसरों से ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर वसूली का आरोप है। इन दोनों की शिकायत करने वाले लखनऊ के सीतापुर रोड निवासी संत कुमार ने बताया कि दोनों नियुक्ति व कार्मिक विभाग के अनुभाग 5 और 3 में तैनात हैं। इन पर अफसरों की अनुशासनिक कार्रवाई समाप्त करने की एवज में छह से आठ लाख रुपए लेने का आरोप हैं। शासन को भेजे गए शिकायत पत्र में नौ बिंदुओं के साथ अनुभाग अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
घने कोहरे के चलते शून्य हुई विजिबिलिटी, हवाई यात्रियों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की खास एडवाइजरी

घने कोहरे के चलते शून्य हुई विजिबिलिटी, हवाई यात्रियों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की खास एडवाइजरी

  • December 20, 2025
AAP सांसद संजय सिंह के हराम में भी राम वाले बयान पर विवाद, अयोध्या के साधु-संतों ने जताई नाराजगी

AAP सांसद संजय सिंह के हराम में भी राम वाले बयान पर विवाद, अयोध्या के साधु-संतों ने जताई नाराजगी

  • December 20, 2025
‘विपक्ष नहीं चाहता लोकतंत्र हो मजबूत’, SIR पर टिप्पणी करने वालों को CM योगी ने दिया दो टूक जवाब

‘विपक्ष नहीं चाहता लोकतंत्र हो मजबूत’, SIR पर टिप्पणी करने वालों को CM योगी ने दिया दो टूक जवाब

  • December 20, 2025
माता वैष्णो देवी मेडिकल इंस्टीट्यूट में सीट आवंटन का मुद्दा गरमाया, संघर्ष समिति ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

माता वैष्णो देवी मेडिकल इंस्टीट्यूट में सीट आवंटन का मुद्दा गरमाया, संघर्ष समिति ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

  • December 20, 2025
होलिका दहन और दाह संस्कार से भी प्रदूषण, सपा सांसद के बयान से बवाल, बीजेपी ने साधा निशाना

होलिका दहन और दाह संस्कार से भी प्रदूषण, सपा सांसद के बयान से बवाल, बीजेपी ने साधा निशाना

  • December 19, 2025
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- ‘मनरेगा के नाम बदलना महात्मा गांधी का अपमान’

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- ‘मनरेगा के नाम बदलना महात्मा गांधी का अपमान’

  • December 19, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • असम में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 हाथियों की मौत, इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतरे December 20, 2025
  • साल 2025 में एक भी फिफ्टी नहीं जड़ सका भारतीय बल्लेबाज, बना सिरदर्द; अब खराब फॉर्म के लिए क्या कह दिया December 20, 2025
  • घने कोहरे के चलते शून्य हुई विजिबिलिटी, हवाई यात्रियों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की खास एडवाइजरी December 20, 2025
  • AAP सांसद संजय सिंह के हराम में भी राम वाले बयान पर विवाद, अयोध्या के साधु-संतों ने जताई नाराजगी December 20, 2025
  • ‘विपक्ष नहीं चाहता लोकतंत्र हो मजबूत’, SIR पर टिप्पणी करने वालों को CM योगी ने दिया दो टूक जवाब December 20, 2025
  • माता वैष्णो देवी मेडिकल इंस्टीट्यूट में सीट आवंटन का मुद्दा गरमाया, संघर्ष समिति ने जेपी नड्डा से की मुलाकात December 20, 2025
  • होलिका दहन और दाह संस्कार से भी प्रदूषण, सपा सांसद के बयान से बवाल, बीजेपी ने साधा निशाना December 19, 2025
  • देश को विकसित बनाने के लिए बच्चों का शिक्षित होना जरूरी: डीएम December 19, 2025
  • जिला कारागार सहारनपुर में 100 बंदियों की नशा मुक्ति काउंसिलिंग December 19, 2025
  • अमेरिका में गूंजा सहारनपुर पुलिस का नाम, महिला कांस्टेबल रिया वर्मा ने वल्र्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जीते 5 पदक December 19, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez