shobhit University Gangoh
 

वीडियों: रात एक बजे बहू के कमरे से आई आवाज ने चौंकाया, सन्दुक में अर्धनग्न हालत में मिला प्रेमी

वीडियों: रात एक बजे बहू के कमरे से आई आवाज ने चौंकाया, सन्दुक में अर्धनग्न हालत में मिला प्रेमी

फतेहाबाद (आगरा)। ट्रक चालक पति के बाहर होने विवाहिता ने प्रेमी को बुला लिया। बंद कमरे में दोनों के बीच खुसर-पुसर चल रही थी। इसी बीच जेठ कमरे से बाहर निकला तो आवाज आने पर शक हुआ। उसके दरवाजा खटखटाने पर विवाहिता ने प्रेमी को संदूक में बंद कर दिया। शक होने पर संदूक खोला तो प्रेमी सांस रोके बैठा था। उसे निकालने के बाद जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुआ।

घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव की है। यहां रहने वाली विवाहिता का पति ट्रक चालक है और अक्सर बाहर रहता है। परिवार में जेठ, जेठानी और सास-ससुर रहते हैं। आरोप है कि रविवार रात को विवाहता की प्रेमी से बात हुई। इसके बाद उसे मिलने बुला लिया। देर रात वह पहुंचा, तब तक परिवार के सभी लोग सो चुके थे।

रात के एक बजे खुली नींद, बहू के कमरे से आवाज आने पर खुलवाया दरवाजा

गुपचुप तरीके से वह कमरे में पहुंच गया। रात एक बजे अचानक जेठ की नींद खुल गई। बहू के कमरे से खुसुर-पुसुर की आवाज आने पर उसने दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलने में देरी होने शक बढ़ गया। कमरा खुलने पर बहू कहने लगी कोई नहीं है, लेकिन ससुरालजन नहीं माने। बगल में रखे बड़े बक्से को खोला तो प्रेमी दुबका बैठा था। इसके शरीर पर शर्ट नहीं थी। ससुरालियों ने युवक को संदूक से बाहर निकालकर उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सूचना दी।

इंस्पेक्टर फतेहाबाद डीपी तिवारी ने बताया प्रेमिका ने प्रेमी को अपनी ससुराल में बुलाया था। ससुरालियों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। आरोपित अजय निवासी जैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

देखे वीडियों

Jamia Tibbia