भाजपा नेताआ मे विडिओ वार, पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे के खिलाफ रिर्पोट दर्ज
- पूर्व पालिकाध्यक्ष के पुत्र भाजपा नेता के बीच चले विडिओ वार के बाद कोतवाली पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष के पूत्र के विरूद्ध पुलिस ने रिर्पोट दर्ज कर ली है।
नकुड [इंद्रेश त्यागी]। बीती रात पूर्व पालिकाध्यक्ष धनीराम सैनी के पुत्र ने शोसल मिडिया पर एक विडिओ जारी करते हुए अपने आवास के पास खाली पडे एक मकान मे अनैतिक ध्ंाधा होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता ने अन्य भाजपा नेताओ के साथ थाने में पहुचकर आरोप लगाने वालो पर मकान का ताला तोडकर एक लडकी को मकान में भेजकर विडिओ बनाने का आरोप लगाया। थाने मे शिवकुमार गुप्ता की बातचित को भी शोसल मिडिया पर डालदिया गया।
बताया जाता है कि पुलिस ने रात मे ही मकान मालिक शिक्षक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करलिया था। जिससे पूर्व पालिकाध्यक्ष धनीराम सैनी ने पुलिस पर दबाव मे रिर्पोट दर्ज करने के आरोप लगाये।
उन्होने कहा कि चाहे जो हो जाये परंतु वे अपने आवास के पास अनैतिक ध्ंाधा नंही होने देंगे। गौरतलब है कि धनीराम सैनी नगर पालिका मे भाजपा के पालिकाध्यक्ष रहे है। भाजपा नेताओ के बीच हुई यह विडिओ वार नगर में दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।