shobhit University Gangoh
 

‘सुशासन की जीत, सामाजिक न्याय की जीत’, बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद PM मोदी का पहला रिएक्शन

‘सुशासन की जीत, सामाजिक न्याय की जीत’, बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद PM मोदी का पहला रिएक्शन

New Delhi : बिहार में बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएम मोदी ने कहा कि यह विकास और सुशासन की जीत हुई है. उन्होंने कहा, “यह सामाजिक न्याय और जन-कल्याण की भावना की जीत है. बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है. यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा.”

Jamia Tibbia