shobhit University Gangoh
 

पीडि़त व्यापारियों ने एसपी सिटी से लगाई आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार

पीडि़त व्यापारियों ने एसपी सिटी से लगाई आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार
  • सहारनपुर में एसपी सिटी गुहार लगाने जाते पीडि़त टैंट व्यवसायी।

सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत हकीकत नगर स्थित दो टैंट व्यवसायियों के साथ हुई ठगी के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीडि़त टैंट व्यवसायियों ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि हकीकत नगर क्षेत्र के दो टैंट व्यवसायियों से एक नटवर लाल सुनील त्यागी पुत्र देवेंद्र त्यागी निवासी पुराना कमेला सहारनपुर ने गिल कालोनी की पन्नाबाई धर्मशाला में भंडारे के नाम पर टैंट के बर्तन व बिगौन, भट्टी आदि सामान किराए पर लेकर फरार हो गया था। इस सम्बंध में पीडि़त व्यापारियों ने थाना सदर बाजार में आरोपी सुनील त्यागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी परंतु 25 दिन बीतने के बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। आज पीडि़त व्यापारियों के साथ हकीकत नगर के व्यापारी एसपी सिटी से मिले और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कराकर सामान बरामद कराने की मांग की।

व्यापारियों ने बताया कि दीपक खत्री, सुषमा खत्री, आदित्य कुमार इससे पूर्व भी सुनील त्यागी की ठगी के शिकार हो चुके हैं। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित सेठी, जागरूक संस्था के संस्थापक गौरव सुखीजा, लक्की अरोड़ा, राहुल शर्मा, ईश्वर चंद शर्मा, राजू सुखीजा, आनंद मेहता, विकास, दीपक, गौरव मेहता आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia