पीड़ित ने फर्जी बैनामे, धमकी देने और निर्माण कार्य में बाधा का लगाया आरोप
- सहारनपुर में एसएसपी से गुहार लगाने जाते पीड़ित।
सहारनपुर। थाना देवबंद क्षेत्रांतर्गत ग्राम राजूपुर निवासी इश्तयाक अहमद ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर एक व्यक्ति पर उसकी खरीदी गई भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी से मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही कर अपने जानमाल की सुरक्षा की गुहा लगाई है।
पीड़ित इश्तयाक ने सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने खसरा नंबर 380, करांजलि रोड देवबंद स्थित भूमि 24 जनवरी 2024 व 8 अप्रैल 2024 को रजिस्टर्ड बैनामे के माध्यम से खरीदी थी और उस पर कब्जा व पूर्ण स्वामित्व प्राप्त कर लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्तियार अहमद उर्फ बाबू गाडा पुत्र शमशुल इस्लाम निवासी मोहल्ला बडजियाउलहक व अन्य साथियों ने कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से उसी भूमि का फर्जी बैनामा करा लिया। इस संबंध में थाना देवबंद पर मु0अ0सं0 75/26 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
पीड़ित का आरोप है कि उन्हें मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में अन्य लोगों जमीन कब्जाने और दबंगई के आरोप लगते रहे हैं, उसी तरह आरोपी उन्हें भी भयभीत करने का प्रयास रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने एसएसपी से न्यायालय के आदेशों का पालन कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनके जानमाल की गुहार लगाई है।
