पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, स्कूटी बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, स्कूटी बरामद
  • सहारनपुर में पुलिस द्वारा पकड़ा गया शातिर चोर व बरामद वाहन।

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को दबोचकर उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद कर ली।

थाना सदर बाजार प्रभारी रमेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 6 जुलाई को वादी ब्रह्मपाल सिंह पुत्र एपी सिंह निवासी न्यू आवास विकास कालोनी थाना सदर बाजार में अज्ञात चोर द्वारा स्कूटी संख्या यूपी-11एएन-6917 को चोरी करने के सम्बंध में थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि आज आवास विकास चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शशांक गिरि के नेतृत्व में पुलिस ने आवास विकास कालोनी स्थित हरि मंदिर के पास से एक शातिर चोर मोहित पुत्र अजय कुमार निवासी न्यू आवास विकास कालोनी थाना सदर बाजार को दबोचकर उसके कब्जे से स्कूटी संख्या यूपी11एएन-6917 बरामद कर ली। उन्होनें बताया कि दबोचा गया आरोपी मोहित शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में हुई चोरी व आम्र्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।