पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर, चोरी का सामान बरामद
- सहारनपुर में मंडी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शातिर चोर एवं जानकारी देते एसपी देहात सागर जैन।
सहारनपुर। थाना मंडी कोतवाली पुलिस ने मोबाइल टाॅवरों से इलेक्ट्रानिक सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे/निशानदेही पर टाॅवरों से चोरी कियागया सामान बरामद कर लिया। बरामद सामान कीमत लगभग 1 करोड़ 10 लाख रूपए बताई जा रही है।
एसपी देहात सागर जैन ने पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिसम्बर को वादी शिवी शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी ग्राम व पोस्ट हिल्वारी थाना बड़ौत जिला बागपत हाल निवासी नियुक्त टैक्नीशियन टावरविजचन प्राइवेट लिमिटेड सैक्टर-135 नोएडा एबीबीसी बिजनेस पार्क जनपद गौतमबुद्धनगर ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने टावर विजन कम्पनी का टावर पुराना कलसिया रोड खाताखेड़ी से बीएसएनएल कम्पनी का भारी मात्रा में सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
एसपी ग्रामीण श्री जैन ने बताया कि मंडी कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा व उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान मुकदमा उपरोक्त में मोबाइल टाॅवरों से इलेक्ट्रानिक सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों मुंतजीर उर्फ काला व अरशद पुत्रगण शकूर निवासीगण अहमदनगर थाना मंडी, राशिद पुत्र फूल मोहम्मद निवासी अजीम कालोनी पुराना कलसिया रोड थाना मंडी को बेगम मस्जिद वाले कब्रिस्तान के सामने वाले टाॅवर के पास से दबोच लिचया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बीबीयू, 12 आरआरएच, 3 आरआरएच 4जी, 2 आरआरयू एयरटेल कम्पनी, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी बरामद कर ली।
एसपी देहात श्री जैन ने बताया कि बरामद सामान की कीमत लगभग एक करोड़ 12 लाख रूपए बताई जा रही है। दबोचे गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में अनेक मुकदमें दर्ज हैं।
