पुलिस के हत्थेचढ़ा शातिर चोर, जेवरात व नगदी बरामद
सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने एक शातिर चोर को दबोचकर उसके कब्जे से चोरी के जेवरात व नगदी बरामद कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा थाना प्रभारी संदीप कुमार अधाना, उपनिरीक्षक अनित कुमार यादव व राशिद खान सूरी के नेतृत्व में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत वाजिद कालोनी से चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक बदमाश साजिद उर्फ काला पुत्र जिंदा हसन निवासी वाजिद कालोनी थाना गागलहेड़ी को दबोच लिया। पुलिस ने दबोचे गए आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात व 50 हजार 750 रूपए की नगदी बरामद कर ली। थाना प्रभारी श्री अधाना ने बताया कि पूछताछ के दौरान दबोचे गए आरोपी साजिद ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वाजिद कालोनी के बंद पकड़े मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। चोरी किए गए सामान रूपयों में से उसके हिस्से में 70 हजार रूपए व जेवरात आए थे। आज वह अपने हिस्से में आए जेवरात को बेचने जा रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।
