पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, बाइक बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, बाइक बरामद
  • सहारनपुर में चिलकाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी।

चिलकाना [24CN]। थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को दबोचकर उसके कब्जे से बाइक व अवैध असलाह बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना चिलकाना पुलिस द्वारा थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक रोहन सिंह व उपनिरीक्षक बनवारीलाल के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान गांव पटनी से घाटेड़ा पुलिया की ओर से हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश शौकीन पुत्र इसरार निवासी गांव संगमौर थाना चिलकाना को दबोचकर उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा व खोखा कारतूस तथा बाइक संख्या एचआर-02एजी- 7512 बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।