shobhit University Gangoh
 

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर नशा तस्कर

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर नशा तस्कर
  • सहारनपुर में पुलिस द्वारा पकड़ा गया नशा तस्कर।

सहारनपुर [24CN]। कोतवाली नगर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नाजायज चरस बरामद कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक एच. एन. सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेंद्र गिरि व उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव ने एक नशा तस्कर सलमान पुत्र शकील निवासी दानिश कालोनी रसूलपुर थाना कोतवाली देहात को नूरबस्ती से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 120 ग्राम नाजायज चरस बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia