नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद (Vice President Election 2022) के लिए संसद भवन में वोटिंग जारी है। पीएम मोदी भी उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग करने संसद भवन पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने संसद भवन में मतदान किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में मतदान किया। बता दें कि वोटों की गिनती आज ही होगी और अगले उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। सत्तारूढ़ पार्टी NDA ने उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है। मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है।
Vice President Election 2022 Live: उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने किया मतदान

- Vice President Election 2022 Live Update: उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में वोटिंग जारी है। पीएम मोदी भी उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग करने संसद भवन पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने संसद भवन में मतदान किया।
-
10:51 AM, 06 Aug 2022
संसद पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालने संसद पहुंचे।
-
10:50 AM, 06 Aug 2022
राज्यसभा सदस्य पीटी उषा ने किया मतदान
राज्यसभा सदस्य पीटी उषा ने किया मतदान।
-
10:47 AM, 06 Aug 2022
भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने वोट डाला
भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने वोट डाला।
-
10:46 AM, 06 Aug 2022
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने किया मतदान
-
10:34 AM, 06 Aug 2022
TMC सांसद को लिखा पत्र
टीएमसी सांसद और लोकसभा में संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने टीएमसी के सांसद शिशिर अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्हें पार्टी द्वारा तय और घोषित के अनुसार उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान से दूर रहने की सूचना दी गई है।
-
10:26 AM, 06 Aug 2022
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव ने किया मतदान
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव ने संसद में मतदान किया।
-
10:23 AM, 06 Aug 2022
पीएम मोदी ने डाला वोट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।
-
10:19 AM, 06 Aug 2022
पीएम मोदी ने किया मतदान
उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में वोटिंग जारी है। पीएम मोदी भी उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग करने संसद भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मतदान किया।
-
10:09 AM, 06 Aug 2022
उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में शुरू हुई वोटिंग
उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में वोटिंग शुरू हो गई है। पीएम मोदी भी उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग करने संसद भवन पहुंच गए हैं। पीएम मोदी थोड़ी देर में मतदान करेंगे। वोटों की गिनती आज ही होगी और अगले उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे।
-
09:55 AM, 06 Aug 2022
कैसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव
उपराष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधि पद्धति के तहत होता है। इसमें मतदान खास तरह से होता है, जिसे सिंगल ट्रांसफरेबल वोट सिस्टम कहते हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में जितने सदस्यों के वोट पड़ते हैं, उसकी संख्या में 2 से भाग देते हैं और फिर उसमें एक जोड़ दिया जाता है। मान लीजिए की चुनाव में कुल 787 सदस्यों ने वोट डाल तो इसे 2 से भाग देंगे 393.50 आता है। इसमें 0.50 को हटा देंगे क्योकि दशमलव की बाद की संख्या नहीं गिनी जाती है। इसलिए यह संख्या 393 हुई। अब इसमें 1 जोड़ने पर संख्या 394 होता है। चुनाव जीतने के लिए 394 वोट मिलना जरूरी है।
-
09:50 AM, 06 Aug 2022
उपराष्ट्रपति के लिए क्या है योग्यता
उपराष्ट्रपति के चुनाव लड़ने के लिए भारत का नागरिक होना जरूरी होता है। उसकी उम्र 35 से अधिक होनी चाहिए और वह राज्यसभा सदस्य चुने जाने की सभी योग्यताओं को पूरा करता हो। उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी को 15,000 रुपये जमानत राशि के तौर पर जमा कराने होते हैं। चुनाव हार जाने या 1/6 वोट नहीं मिलने पर यह राशि चुनाव आयोग में जमा हो जाती है।
-
09:34 AM, 06 Aug 2022
उपराष्ट्रपति चुनाव में कौन करता है वोटिंग
भारत में उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं। अगर किसी वजह से राष्ट्रपति का पद खाली होता है तो उनकी जिम्मेदारी उपराष्ट्रपति संभालते हैं। पद में उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति से छोटे और प्रधानमंत्री से बड़े होते हैं। उपराष्ट्रपति के चुनाव में सिर्फ लोकसभा और राज्यसभा के सांसद वोट करते हैं। इस चुनाव में मनोनीत सदस्य भी हिस्सा लेते हैं।
-
09:15 AM, 06 Aug 2022
शाम तक आएंगे परिणाम
उपराष्ट्रपति पद के लिए शनिवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम सात बजे तक परिणामों की घोषणा हो जाएगी। रिटर्निंग अफसर नए उप राष्ट्रपति के नाम की घोषणा करेंगे। वर्तमान उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है।
-
09:03 AM, 06 Aug 2022
लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य करते हैं वोटिंग
राष्ट्रपति चुनाव की तरह ही उप राष्ट्रपति चुनाव भी गुप्त मतदान से होता है और व्हिप का नियम लागू नहीं होता। इसमें केवल लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य ही वोट करते हैं और सभी मतों का मूल्य भी एक ही होता है। यानी साधारण बहुमत से ही फैसला हो जाता है।
-
08:48 AM, 06 Aug 2022
भाजपा के पास हैं जरूरी बहुमत से ज्यादा वोट
उपराष्ट्रपति के लिए आज मतदान होना है। दोनों सदनों में मौजूदा आंकड़ों के अनुसार बहुमत के लिए 388 वोट की जरूरत होती है और अकेले भाजपा के पास ही दोनों सदनों के सदस्यों को मिलाकर संख्या 390 के ऊपर है। राजग में भाजपा को सहयोगी दलों के साथ-साथ तेदेपा, बीजद, बसपा, अन्नाद्रमुक व शिवसेना जैसे दलों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। इन सबके समर्थन से राजग उम्मीदवार धनखड़ को 515 वोट से भी अधिक मिलने की उम्मीद है।
-
08:42 AM, 06 Aug 2022
आज होगा उपराष्ट्रपति 2022 पद के लिए मतदान
उपराष्ट्रपति 2022 पद के लिए आज मतदान होना है। जगदीप धनखड़ सत्तारूढ़ पार्टी NDA के उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है।