शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति “लाइफ टाइम अचीवमेंट इन हायर एजुकेशन अवार्ड” से सम्मानित
गंगोह। सहारनपुर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कन्फडरेशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी एवं इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इकोलॉजी एनवायरनमेंट द्वारा पर्यावरण काम्प्लेक्स, नई दिल्ली में आयोजित 46 वर्ल्ड मैनेजमेंट कांग्रेस समारोह में हिस्सा लिया, इस समारोह में प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह को “लाइफ टाइम अचीवमेंट इन हायर एजुकेशन अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
यह समारोह 31 दिसम्बर 2025 को पर्यावरण काम्प्लेक्स, नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमे वर्ल्ड मैनेजमेंट कांग्रेस में प्रो.(डॉ.) मार्केडेय राय कुलाधिपति, इंद्रा गाँधी टेक्नोलॉजिकल एवं मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी, अरुणाचल प्रदेश, प्रो.(डॉ.) एस. एन. पाण्डेय, कुलाधिपति, इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, नागालैंड, प्रो.(डॉ.) इना शास्त्री, कुलपति, बनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान, प्रो.(डॉ.) सतपाल सिंह, कुलपति, सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी, अल्मोड़ा, प्रो.(डॉ.) राकेश कुमार गुप्ता, कुलपति, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी, सोलन एवं अन्य कई विश्वविद्यालय के कुलपति ने हिस्सा लिया।
इस समारोह में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने अपने सम्बोधन में शोभित विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे शोभित विश्वविद्यालय गंगोह ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रहा है और विश्वविद्यालय इंडियन नॉलेज सिस्टम के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य कर रहा है। विश्वविद्यालय की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अपने सपनों को पूरा करने में मदद मिल रही है। इंडियन नॉलेज सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए शोभित विश्वविद्यालय के प्रयासों की वर्ल्ड कांग्रेस में सराहना की गई।
समारोह के अंत में प्रो.(डॉ.) प्रियरंजन त्रिवेदी, अध्यक्ष, कन्फडरेशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी ने सभी उपस्थित गणमान्यों का धन्यवाद ज्ञापन दिया।
