विहिप का प्रांत अभ्यास वर्ग शुरू

सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र नारायण सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज को शोषण व उत्पीडऩ से बचाने के साथ ही उनमें उत्साह का संचार करने वाला प्रमुख संगठन है। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र नारायण सिंह आज यहां दिशा भारती कालेज में संघ की संगठनात्मक संरचना के अनुसार मेरठ, बृज व उत्तराखंड प्रांत के 23 जिलों के 200 प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की नींव में समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रेरक प्रसंग व जीवन ध्येय के लिए प्रशिक्षण वर्ग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विहिप के साध्य, साधन, साधक कार्यकर्ता संग्रह, कार्यकर्ता प्रशिक्षण, प्रशिक्षण का उद्देश्य, प्रशिक्षणार्थियों की पात्रता, प्रशिक्षण की अवधि आदि बिंदुओं की जानकारी दी।

इससे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र नारायण सिंह ने विहिप के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात बृज प्रांत के मणिकांत मिश्र द्वारा यज्ञ किया गया है जिसमें विहिप के सभी अधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आहुतियां दी गई। वर्ग स्थल पर मां भारती, भव्य श्रीराम मंदिर, वीर वीरांगनाओं, महापुरूषों, विदुषियों एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रेरणास्रोतों के चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। शिविर में भगवान श्रीराम दरबार के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन, पुष्प अर्पण एवं स्तुति गायन भी किया गया।

इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सिंह सोलंकी, प्रांत अध्यक्ष अमन सिंह, उपाध्यक्ष प्रमेंद्र बंसल, सहमंत्री राजकुमार डुंगर, यशपाल सिंह, प्रांत संयोजक विकास त्यागी, विभागाध्यक्ष शिवकुमार गौड़, रमेश चंद शर्मा, रविंद्र तोमर, अनुज शर्मा, अभिषेक, आलोक, कमलेश अग्रवाल, जयलेश, अवनीश, सागर भारद्वाज, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।