विहिप के 11 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन

विहिप के 11 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन
  • सहारनपुर में विहिप के प्रशिक्षण वर्ग को सम्बोधित करते क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सिंह सोलंकी।

सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन सोहन सिंह सोलंकी ने कहा कि विहिप एक अशासकीय, अराजनीतिक स्वयंसेवी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो हिंदू हितों के लिए काम करता है।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सिंह सोलंकी स्थानीय दिल्ली रोड स्थित दिशा भारती कालेज में चल रहे विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विहिप का कोई सदस्यता शुल्क नहीं होता। जिसने हिंदू परिवार में जन्म लिया हो, जो हिंदू धर्म को मानता हो वह स्वत: ही विहिप का सदस्य होता है। उन्होंने कहा कि विहिप अपने गठन 1964 से ही हिंदू धर्म संस्कार परम्पराएं मठ मंदिर, धार्मिक पुस्तकें, धर्मांतरण, लव जेहाद, गौहत्या आदि विषयों को लेकर संघर्षरत है।

उन्होंने कहा कि विहिप का अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण संघर्ष आंदोलन सर्वविदित है। शीघ्र ही श्रीराम मंदिर निर्माण सम्पन्न होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता परम्पराओं एवं संवैधानिक दायरे में रहकर अनुशासित रूप से कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बलशाली बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत्मिक बल, शारीरिक, बौद्धिक बल, धन बल, संगठन बल सफलता के लिए इन पांचों बल का होना जरूरी है।

इस दौरान प्रांत कार्याध्यक्ष जयपाल सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष प्रमेंद्र बंसल, विभागाध्यक्ष शिवकुमार गौड़, राजकुमार डूंगर, यशपाल सिंह, आचार्य कमल किशोर, सुरेंद्र अग्रवाल, रमेश चंद शर्मा, रविंद्र तोमर, विकास त्यागी, सुनील मित्तल, अनूप शर्मा, अभिषेक, आलोक, कमलेश अग्रवाल, जयलेश, अवनीश, सागर भारद्वाज, देवेंद्र कुमार, संदीप सैनी, नितिन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।