नवरात्रि में मांस की दुकानें बंद कराने की मांग, विहिप ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
- सहारनपुर में जिला प्रशासन को ज्ञापन देने जाते विहिप कार्यकर्ता।
सहारनपुर। चैत्र शुक्ल पक्ष के पावन नवरात्रि पर्व को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जनपद में नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानों को बंद कराने की मांग की। आज महानगर प्रवीण बसंल एंव महागनर महामंत्री रविश काम्बोज के नेत्तृव में कार्यकर्ता आज जिला मुख्यायल पर पहुंचे और आपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
जिलाधिकारी का सौपे ज्ञापन में कहा कि 19 मार्च से शुरू होकर अप्रैल तक चलने वाले नवरात्रि पर्व के दौरान सहारनपुर जनपद स्थित माँ शाकम्भरी देवी सिद्धपीठ में देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मंदिर मार्ग और प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास स्थित मांस की दुकानों को बंद कराया जाना आवश्यक है। विहिप कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस कदम से न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान होगा, बल्कि जिले में धार्मिक सौहार्द और शांति व्यवस्था भी बनी रहेगी। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हो सके।
