विहिप सामाजिक समरसता यात्रा का नकुड में भव्य स्वागत

विहिप सामाजिक समरसता यात्रा का नकुड में भव्य स्वागत
फोटो नगर पालिका परिसर मे यात्रा के स्वागत के मौके पर संबाधित करते विहिप जिलाध्यक्ष

नकुड  [इंद्रेश त्यागी]। संत रविदास जंयती के मौके पर आयोजित विहिप की सामाजिक समरसता यात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर नगर पालिका में यात्रा का स्वागत करते हुए विहिप के जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्यागी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने विपरित परिस्थितियो में भी सनातन को बचाने का भरपूर प्रयास किया। उन्होंने समाज को नई दिशा देकर सनातन को मजबूत बनाया। जिससे आक्रांता उसे तोड नहीं सके। इस मौके पर आनंद स्वामी ने कहा कि संत रविदास ने समाज से भेदभाव को खत्म करने व समरसता कायम करने के का काम किया हैं।

नगर के दोनो रविंदास मंदिरो में भी विहिप की समरसता यात्रा का स्वागत किया गया। जंहा बडी संख्या मे स्थानीय नागरिको ने यात्रा का स्वागत किया। इसके पूर्व कुराली के रविदास मंदिर में विधायक मुकेश चौधरी ने समाज को एकजुट रहकर सभी चुनौतियो का सामना करने का आहावान किया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे नारे में पूरी स्थिति साफ हो जाती है।

इसके अलावा नगर में भ्रमण के दौरान भी नगर वासियो ने यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर यात्रा के सयोंजक रविंद्र लांबा, विहिप के विभाग समरसता प्रमुख देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व क्षेत्रीय समरसता प्रमुख विरेंद्र, जिला मंत्री संदीप चौधरी, भाजपा के नगर अध्यक्ष आलोक जैन, अरविंद कुमार, आकाश, राहुल, अंकुल, विशाल, अंजु त्यागी, शिवांगी शर्मा, श्रीमती नीरज, आरएसएस के नगर संचालक अनिल गुप्ता, नगर कार्रवाह प्रदीप कुमार, डा0 वेदप्रकाश सैनी आदि उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia