विहिप ने गोरक्ष प्रमुख को दायित्व से हटाया

नकुड 5 दिसंबर इंद्रेश। सार्वजनिक व निजी जीवन में नैतिक मर्यादा को महत्वपूर्ण मानने वाले विश्वहिंदु परिषद ने संगठन की आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले अपने कार्यकर्ता के खिलाफ कडी कार्रवाई की है। विहिप ने अपने देवंबद के जिला गोरक्ष प्रमुख को पद से हटा दिया है।

विहिप के जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्यागी ने बताया कि जिला गौरक्ष प्रमुख के खिलाफ संगठन की आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही थी। विहिप संगठन के दायित्वों रहने वाले व्यक्तियो से अपने सार्वजनिक व निजी जीवन में उच्च नैतिक मर्यादा का पालन करने की अपेक्षा करती है। किसी कार्यकर्ता की ऐसी किसी गतिविधि से संगठन की छवि धुमिल न हो इसके लिये संगठन संवेदनशील है। ऐसे में गोरक्ष प्रमुख के खिलाफ मिल रही शिकायतो के बाद संगठन ने उन्हे उनके दायित्व से मुक्त कर दिया है।


विडियों समाचार