बजंरगदल के सेवा सप्ताह के दौरान विहिप नेताओ ने नयागांव मे किया वृक्षारोपण

नकुड 7 जुलाई इंद्रेश। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्यागी ने कहा है कि पृथ्वी पर जीवन बचाना है तो पर्यावरण को बचाना होगा। इसके लिये वृक्षारोपण कर आक्सीजन की उपलब्धता बढाना जरूरी है।
दिग्विजय त्यागी नयागांव मे बजंरग दल द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के दौरान राजेश पायलट कन्या विद्यालय मे वृक्षारोपण के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओ को सबंोधित कर रहे थे। इस मोके पर विहिप जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्यागी, व महामंत्री संदीप चौधरी ने विद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिएं। ताकि जीवजगत को शुद्ध हवा मिल सके।
इस मौके पर विहिप उपाध्यक्ष अंजु त्यागी, सुधा शर्मा, आशीष चौधरी, अंकुल त्यागी, विद्यालय का स्टाफ व छात्राए उपस्थित रहे।