नकुड़: हितचिंतक अभियान को लेकर विहिप-बजरंगदल की बैठक सम्पन्न

नकुड़: हितचिंतक अभियान को लेकर विहिप-बजरंगदल की बैठक सम्पन्न

नकुड़: नगर में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल की बैठक में हितचिंतक अभियान की रूपरेखा तय गई।

नकुड़ के आर्यसमाज मंदिर में रविवार को विहिप व बजरंगदल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विहिप के जिला सहमंत्री अमित वशिष्ट ने आगामी हितचिंतक अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से बात कर हितचिंतक अभियान के बारे में उनकी तैयारियों को जाना।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक तीन वर्षों बाद विहिप का हितचिंतक अभियान चलाया जाता है। अभियान का उदेश्य सभी हिन्दू परिवारों तक पँहुचना है। इस बार 6 नवंबर से 20 नवंबर तक यह अभियान चलेगा, सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कसले। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत लक्ष्य भी दिया।

बैठक में जिला सहमंत्री संदीप सढोली, जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय त्यागी, जिला गौरक्षा प्रमुख चंद्रप्रकाश व सत्संग प्रमुख हरिओम भारती, जिला सहमंत्री संदीप कुमार, प्रखण्ड उपाध्यक्ष अमरीश सिंघल, नगर अध्यक्ष आलोक जैन, प्रखण्ड अध्यक्ष राजेन्द्र राणा, प्रखण्ड सहसंयोजक शुभम शर्मा, पंडित प्रदीप शर्मा, विकास शर्मा, राहुल, ग्राम अध्यक्ष अनिल त्यागी, कपिल त्यागी, सचिन, विशाल, नवीन, मोहित, अशोक आर्य, अंजू त्यागी व अलका धीमान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नए पदाधिकारियों की घोषणा, एक को किया दायित्व मुक्त

बैठक में डॉ अंजू त्यागी को प्रखण्ड अध्यक्ष (मातृशक्ति), अलका धीमान को नगर संयोजिका (दुर्गा वाहिनी), पूजा कश्यप को नगर सह-संयोजिका (दुर्गा वाहिनी), रवींद्र धीमान को नगरमंत्री (विहिप) घोषित किया गया। वहीं अंकित नामदेव को नगर सहमंत्री के दायित्व से मुक्त कर दिया गया।

Meeting

 

Jamia Tibbia