‘शांति, सद्भाव और प्रगति के पुरोधा को नमन’ राहुल गांधी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 33वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर दिल्ली में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने राजीव गांधी के स्मारक स्थल वीर भूमि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। आज सुबह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कई नेताओं ने राजीव गांधी के स्मारक स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि दी।
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 33वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर दिल्ली में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने राजीव गांधी के स्मारक स्थल ‘वीर भूमि’ पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। आज सुबह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कई नेताओं ने राजीव गांधी के स्मारक स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि दी।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge ने ‘वीर भूमि’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।