शाकम्भरी सिद्धपीठ परिसर में पानी आने से बहे श्रद्धालुओं के वाहन, मची अफरा-तफरी
- सहारनपुर में मां शाकम्भरी सिद्धपीठ परिसर में पानी में बहा वाहन।
सहारनपुर [24CN]। शिवालिक पहाडिय़ों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी तीर्थस्थल के शाकम्भरी खोल में बाढ़ आने के चलते श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिक पानी आने से एक ओर जहां श्रद्धालुओं के वाहन पानी में बह गए। वहीं अनेक श्रद्धालुओं ने भागकर जान बचाई।
गौरतलब है कि शिवालिक पहाड़ी की तलहटी में स्थित सिद्धपीठ मां शाकम्भरी में पैदल यात्रा के चलते लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां शाकम्भरी के दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं। आज सुबह शिवालिक पहाडिय़ों में हुई मूसलाधार बारिश के चलते आज शाकम्भरी परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। अनेक श्रद्धालुओं ने भागकर जान बचाई तथा कुछ श्रद्धालुओं के वाहन पानी में बह गए। कुछ समय बाद पानी कम होने पर श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली तथा पानी में फंसे वाहनों को बाहर निकलवाया।
