फैसिलिटेशन सैंटर उद्यमियों के लिए वरदान: शर्मा
- सहारनपुर में आईआईए की बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।
सहारनपुर [24CN]। सूक्ष्म व लघु उद्योग डिलेड पेमेंट पानीपत के विधिक परामर्शक सुरेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि फैसिलिटेशन काउंसिल कमेटी सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए वरदान है। उद्यमियों को इस कमेटी का लाभ अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस भी उद्यमी की डिलेड पेमेंट से सम्बंधित यदि कोई समस्या है तो मैं उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। उद्यमी कभी भी मेरी सेवा ले सकते हैं।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी ने कहा कि सूक्ष्म व लघु उद्योगों की पेमेंट के लिए फैसिलिटेशन कौंसिल वरदान के रूप में टूल का काम कर रही है। सूक्ष्म व लघु उद्योग पिछले तीन वर्षों की बकाया पेमेंट के लिए ऑनलाइन समाधान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जिसमें बिक्री का बिल, क्रय आदेश, माल की आपूर्ति का प्रमाणित दस्तावेज, उद्योग आधार व उद्यम रजिस्ट्रेशन लगाया जाना आवश्यक है। फैसिलिटेशन कौंसिल द्वारा 90 से 120 दिन के अंदर केस का निस्तारण कर दिया जाता है। अवार्ड के रूप में धनराशि 75 प्रतिशत जमा कराने के बाद जिला न्यायालय में अपील की जा सकती है। अधिकतर केसों में देखा गया है कि खरीददार सहमति वार्ता पर ही पेमेंट का भुगतान कर देते हैं। कुछ ही वादों में आर्बिटेशन एक्ट के तहत सुनवाई की जाती है। बैठक को चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना, चैप्टर सचिव प्रियेश गर्ग ने भी सम्बोधित किया। बैठक में संस्था द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2022 का कैलेंडर का भी विमोचन किया गया।
बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के. आर. सिंघल, राष्ट्रीय सचिव संजय बजाज, मंडलीय अध्यक्ष अशोक बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. हरजीत सिंह, राजेश सपरा, सुनील सैनी, अशोक गांधी, संदीप गुप्ता, विनय दहूजा, संजय अरोड़ा, सतीश अरोड़ा, अनिल, दर्शन गुप्ता, अर्जुन जैन, अमित शर्मा, सिद्धार्थ मोगा, अविजीत सिंह, पंकज गुप्ता, अक्षय मिगलानी, संजय कुमार, राजीव धारिया, शिव अरोड़ा, पंकज गोयल, रोहित गिरधर समेत भारी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।