वाजपेयी जी का नाम भी अटल, काम भी अटल, सिद्धांत भी अटल: शुभलेश शर्मा

वाजपेयी जी का नाम भी अटल, काम भी अटल, सिद्धांत भी अटल: शुभलेश शर्मा
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपाई

देवबंद [24CN] :  भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री स्वः अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में भाजपाईयों द्वारा सादगी के साथ मनाया गया।
शिक्षक नगर देवबंद बूथ पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वः अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ भाजपा की जिला शोध प्रमुख शुभलेश शर्मा व जिला मंत्री राखी बहोत्रा ने अटल जी को उनके जन्मदिन के अवसर श्रदासुमन अर्पित करते हुए मोनिका एडवोकेट, रामगोपाल व साध्वी आशु को पटका पहना कर और मिस काल कराकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गई।

शुभलेश शर्मा ने कहा कि परम श्रदेय अटल बिहारी वाजपेयी अपने नाम की तरह अपने काम, अपने सिद्धांत और अपने इरादों के अटल थे। उन्होंने कभी भी अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया तथा विश्व की परवाह किये बिना परमाणु परीक्षण कर हमेशा देशहित में निर्णय किये और वह विकास  शांति, भाई चारा के पक्षधर थे। पूर्व नगर महामंत्री बिजेंद्र गुप्ता व आनंद वर्मा ने कहा कि वाजपेयी एक सफल राजनीतिक होने के साथ साथ सफल कवि ओर लेखक भी थे। उन्होंने करोड़ो भारतीयों के जीवन में आशा और विश्वास का संचार किया। वाजपेयी जी के राजनीतिक विरोधी भी उनकी ओजस्वी कविताओ, उनके विचारों, उनके आदर्शों के मुरीद थे। कार्यक्रम के दौरान नेहा सिघंल, स्नेहा टंडन, मोनिका एडवोकेट, पंडित विरेंदर शर्मा, पवन गुसाई, पंडित विशाल शर्मा, अन्नू शर्मा उपस्थित रहे।